Breaking News

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कानपर 5 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य पूनम त्रिपाठी की अध्यक्षता में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 



जानकारी देते हुए डॉ प्रीति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पूर्णिमा त्रिपाठी, सचिव पी के सेन, मुख्य अतिथि डॉ अंजलि श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक तथा कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ पूनम अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया। ई वेस्ट प्रोडूसर में हमारा देश 5वें स्थान पर है। ई वेस्ट गर्म होने पर टॉक्सिक कैमिकल्स बनाते हैं जो वातावरण को लगातार गंभीर रुप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसका असर हमारे साथ साथ हमारे मित्र माइक्रोबस पशु व पक्षियों पर सीधा पढ़ रहा है। अशुद्ध वातावरण से संबंधित समस्याएं जटिल होती जा रही है। जिसके लिए हम दवाइयां लेते हैं। दवाई से एक बीमारी दूर होती है। किंतु स्वच्छता अपनाने से हम कई बीमारियों से दूर हो सकते हैं। छात्रों को पोस्टर प्रतियोगिता में इन शीर्षकों ई कचरा, दवाइयां या स्वच्छता, पर्यावरण और स्वास्थ्य, क्या पशु पक्षी हमारे मित्र हैं या शत्रु, छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता पूर्वक अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। 


विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 45 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज, चित्रा डिग्री कॉलेज एएनडी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज, डीजी डिग्री कॉलेज जागरण इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ साइंस, आर्ट ऑफ कॉमर्स, बृहस्पति डिग्री कॉलेज, पीपीएन कॉलेज, बीएनडी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य रुप से उपस्थित पूर्णिमा त्रिपाठी,  डॉ प्रीति सिंह, डॉ शैल बाजपेई, अनुभवी यादव, डॉ संगीता अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।