Breaking News

गुरुकुल Art Gallery में हुआ चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

कानपुर 21 नवम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). गुरुकुल अकादमी आज़ाद नगर में बुधवार को नगर की युवा चित्रकार कु. अर्चना द्वारा चित्रित व्यक्ति चित्रो की एकल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि पोट्रेट चित्रो की यह प्रथम एकल प्रदर्शनी है। प्रदर्शनी का उदघाटन इनोवेटिव लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित शिक्षाविद प्रो. डॉ. आरती बाजपेई ने किया। विशिष्ट अतिथि बलविन्दर सिंह को ऑर्डिनेटर सी. बी. एस. ई. ने दीप प्रज्वलित करके कलाकार को आशीर्वाद दिया।


चित्रकार अर्चना ने जल रंग, तैल रंग व चारकोल पेन्सिल विभिन्न आयुवर्ग सामाजिक वर्ग के व्यक्तियों को पोट्रेट जीवन्तता के साथ चित्रित किये। पोट्रेट में मनोभावों को चेहरों में स्पष्ट अभिव्यक्त होते हुए देखा जा सकता है। विभिन्न प्रदेशों के स्त्री पुरूषों के पोट्रेट दर्शनीय है। अभिनेत्रियों को चारकोल से बनाया चित्र अत्यंत वास्तविक दिखाई देते है। कलाकार की कला प्रतिभा को उजागर करते है। इस अवसर पर अर्चना अपना फाइबर ग्लास का एक मूर्तिशिल्प भी प्रस्तुत किया हैं। अर्चना के कला कौशल को उजागर करने वाली यह प्रदर्शनी अद्वितीय रही। 


इस अवसर पर प्रदर्शनी के संयोजिका कु. अलक्मा हिलाल (प्रदर्शनीयकर्ता), युवा कलाकार मोहित सिंह जादौन, गुरजीत सिंह, सिद्धू उपस्थित रहे व वरिष्ठ कलाकारों में प्रो. डॉ. ब्रजेश कटियार, डॉ. प्रहलाद सिंह, डॉ. ह्रदय गुप्ता, डॉ. शालिनी पांडिया, डॉ. कुमुद बाला, डॉ. रेनू धवन, विनोद पांडे, प्रफुल्ल मेहोत्रा, मनोज गौड़, ज्योतिबली, डॉ. विनय, जितेन्द्र चन्द्रा, सर्वदीप (नई दिल्ली) आदि कलाकार उपस्थित थे।