Breaking News

RPF ने किया रेल टिकटों के अवैध कारोबार का भण्‍डाफोड़

कानपुर 15 नवम्‍बर 2018 (सूरज वर्मा). आज शाम रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेन्ट्रल द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर उप निरीक्षक शिप्रा, सहा०उपनिरीक्षक ए०ए० खान ने मय स्टाफ व CIB/CNB CT. राम संजीवन रेल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त राजेश फोटो कॉपी एंड मोबाइल वर्ल्ड सकेरा स्टेट अनवरगंज कानपुर नगर पर छापामारी कर पकड़ने में सफलता हासिल की। 



जानकारी के अनुसार RPF द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी 84/87 सकेरा स्टेट अनवर गंज थाना रायपुरवा, जिला कानपुर नगर को अलग-अलग 19 व्यक्तिगत यूजर आईडी पर मय अग्रिम तिथियों के 06 अवैध ई-रेल टिकटों (04 प्रीमियम-तत्काल,02 तत्काल की कीमत 5495/₹) के व पूर्व की बनाई गयी 18 तत्काल ई०टिकटों (कीमत 36171/₹) के साथ गिरफ्तार किया गया। 

रे०सु०ब०/पो०/ कानपुर सेंट्रल पर मु०अ०सं० 3541/18 u/s 143 Rly Act पंजीकृत किया गया। दुकान की खाना तलाशी से एक अदद C.P.U, एक मानीटर, एक लैपटाप, 02 मोडेम, 04 कार्ड रीडर, 01अदद मो०, दो ङायरी व 1100 ₹ नगद बरामद हुआ। बरामदा पूर्व की 18 ई० टिकटों व भविष्य की 06 ई० टिकटों सहित कुल 24 ई० टिकटों की कीमत 41666/₹ पायी गयी। मामले की जांच सहा० उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा की जा रही है।