Breaking News

2 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बनेगा अल्हागंज - साहबगँज सड़क मार्ग


अल्हागँज 18 नवंबर 2018 (खुलासा ब्यूरो).  शासन से अल्हागंज- साहबगंज सड़क मार्ग निर्माण की स्वीकृत होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।जलालाबाद क्षेत्र के सपा विधायक शरदवीर सिंह ने बताया कि शासन ने उक्त सड़क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।  इसके लिए 2 करोड़ 38 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।विधायक श्री सिंह ने शासनादेश दिखाते हुए बताया की जारी बजट से अल्हागंज का मुख्य सड़क मार्ग करीब 700 मीटर डामर बनेगा इसके बाद साहबगंज मार्ग करीब 600 मीटर सीसी मार्ग तथा दोनों तरफ नाली निर्माण होगा।


इस मार्ग के बन जाने से दोनों क्षेत्रों के ग्रामीणों की यातायात संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी इस रोड से करीब एक दर्जन गांवों के लिंक मार्ग हैं किसानों व्यापारियों तथा स्कूली बच्चों के यातायात का यह प्रमुख मार्ग है अभी तक यह पूरा मार्ग दलदली था सड़क गड्ढों में समाई हुई थी प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र की समस्या को समझते हुए सड़क मार्ग स्वीकृत करते हुए 2 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी है शीघ्र ही इस के ठेके भी कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होनें बताया कि इसके अलावा  मंडी समिति द्वारा ग्राम दोस्तपुर थोक, सिंगापुर ,भरथोली ,एत्मादपुर एलम नगर ग्रामों के संपर्क मार्गों का मरम्मत कार्य भी  किया जाएगा। विधायक श्री सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।