Breaking News

लघु शस्त्र निर्माणी के कर्मचारियों ने किया दोपहर के भोजन का बहिष्कार

कानपुर 13 नवम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर के कर्मचारियों ने 13 नवंबर दिन मंगलवार दोपहर के भोजन का बहिष्कार दिवस पर अपनी निर्माणी के मुख्य द्वार पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और दोपहर के भोजन का त्याग कर एनपीएस का विरोध किया।


इस विरोध प्रदर्शन की मुख्य मांगे थी कि रक्षा उद्योग के विरोध में सरकार के द्वारा लिखे गए निम्नलिखित नीतिगत निर्णयों  को वापस लिया जाएं। आयुध निर्माणीयों के उत्पादों को नॉन कोर घोषित करने वाले निर्णय को वापस लिया जाएं। सभी आयुध निर्माणीयों को पर्याप्त वर्क लोड दिया जाएं। आर्मी बेस वर्कशॉप में गोको मॉडल को लागू न किया जाएं जैसे और भी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस भोजन बहिष्कार प्रदर्शन में मुख्य रूप से छबि लाल यादव, अवधेश दिक्षित, राजीव सिंह, के के तिवारी, संतोष यादव, राजाराम, आशीष पांडे, मुकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।