Breaking News

चिकित्सक पर लगा बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप, नामजद रिपोर्ट दर्ज

अल्हागंज 12 नवम्बर 2018. क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार करने का आरोप एक चिकित्सक पर लगाया है। बीते शनिवार को पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव मऊ शाहजहांपुर निवासी डॉक्टर विनोद कुशवाहा की क्लीनिक पंचालघाट (फरूखाबाद) में हैं। महिला का आरोप है की डॉक्टर विनोद ने 7 नवंबर दीपावली की शाम को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव से अपनी बाइक पर बैठाकर पांचाल घाट ले गया और रात में क्लीनिक के ऊपर दूसरी मंजिल पर उसने उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया तथा उसकी पुत्री का 18 वर्ष का आधार कार्ड बनवा कर उससे शादी करने का आश्वासन उसकी पुत्री को दिया। 


महिला के मुताबिक अपनी पुत्री को ढूंढने के दौरान विनोद उसे 8 नवंबर की शाम को मिला था तब उसने बताया कि तुम्हारी पुत्री एक दूसरे धर्म के युवक के साथ भाग गई है। बाद में सख्‍ती से पूछने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री को छोड़ दिया। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महिला ने चिकित्सक पर पुत्री को बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी तरफ थाना अध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया यह घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है और मामले की जांच की जा रही है।