Breaking News

जूडो ट्रायल में खिलाड़ियों का जलवा, सहारनपुर में होगा स्टेट

कानपुर 13 नवम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर जिला जूडो संघ के द्वारा मंडल टीम का चयन ग्रीन पार्क जूडो क्लब में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपना चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित कराया।


बताते चले द्वितीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सहारनपुर 15 से 17 नवंबर को होगी। जिला जुडो संघ के सचिव दिलशाद सिद्दीकी ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में चयनित बालक व बालिकाएं सहारनपुर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाये भी दी। अरमान सिद्दीकी, राजेश भारद्वाज ने निर्णायक की भूमिका अदा की साथ ही आधिकारिक तौर पर शिव शर्मा उपस्थित रहे।


विभिन्न भार वर्गों में बालिका वर्ग में वैशाली तिवारी, अंजली, मनीषा भारद्वाज, आयुषी चौहान, मधु शर्मा, सारिका, नेहा कश्यप तथा बालक वर्ग में शिवम वर्मा, अभिषेक शुक्ला, सुधांशु मौर्य, विनय कुमार, धीरज कुमार, आशुतोष शर्मा, आदिल दिलशाद ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना चयन सुनिश्चित कराया। अमित यादव व ऋचा सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।