Breaking News

#MeToo अभियान : महिला ने दो पादरियों पर आरोप लगाया

नई दिल्‍ली 20 अक्‍टूबर 2018. #MeToo अभियान में अब मेघालय में कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, एक महिला ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि कई साल पहले उन दोनों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।


चालीस वर्षीय महिला ने विगत में तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में दो पादरियों- क्रिस्टिशन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बास्को के मस्कट के नाम लिए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीड़न किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांसिस गेल ने उनके साथ पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीड़न किया और यह 12 साल तक की उम्र तक जारी रहा। जब महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार के एक सदस्य को दी तो उसने न सिर्फ डांट दिया बल्कि थप्पड़ भी मारा।