Breaking News

गणेश पूजन के साथ हुआ अल्हागंज श्रीरामलीला का शुभारंभ

अल्हागंज 20 अक्टूबर 2018 (अमित वाजपेयी). अल्हागंज की श्रीरामलीला का मंचन श्रीगणेश व भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को  श्रीरामलीला अल्हागंज कमेटी के प्रबंधक कन्हैया लाल मिश्र व कमेटी के पदाधिकारीगण मेला ग्राउन्ड पहुँचे जहाँ श्रीगणेश पूजन किया गया। गणेश पूजन विधि विधान से मंत्रोच्चरों से किया गया तथा हवन में श्रीरामलीला मेला समिति के पदाधिकारियों ने पूर्ण आहूति डालकर पूजन में भाग लिया। 



इस मौके पर कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, महामंत्री अमित गुप्ता, रमेश चन्द्र, सचिव सरोज मिश्रा, उपप्रबन्धक कमलेश शुक्ला, अजय गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अरविन्द मिश्रा, वलराम अग्निहोत्री, निफाकत खां, सत्तार हुसैन, वीर सिंह यादव, महेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।  श्री मिश्रा ने बताया कि इस बार वृंदावन की कम्पनी को बुलाया गया है। मेले में साफ सफ़ाई,लाइट,पानी व सुरक्षा की व्यवस्था उचित की गई है। मेला का मंचन 21 अक्टूबर दिन रविवार को याज्ञवल्क्य भरतद्वाज संवाद, सतीमोह, शिव पार्वती संवाद इसी प्रकार 22 अक्टूबर दिन सोमवार को श्री शिव विवाह। 23 अक्टूबर दिन मंगलवार को नारद मोह,मनुशतरुपा का तप, रामजन्म, विश्वामित्र की यज्ञरक्षो। 24 अक्टूबर दिन बुधवार पुष्प वाटिका निरीक्षण,धनुश भंग। 25 अक्टूबर दिन गुरुवार को श्री सीताराम विवाह होगा। 

26 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रामराज्याभिषेक की तैयारी,वनगमन,केवट का प्रेम,चित्रकूट निवास,दशरथ मरण। 27 अक्टूबर दिन शनिवार को रामभरत मिलन,जयन्त की कुटिलता,सीता अनुसूया मिलन,सूर्पनखा का नकटी होना,खरदूषण वध, मारीचरावण संवाद,सीता हरण। 28 अक्टूबर दिन रविवार सवरी पर कृपा, हनुमान भेट, वालि वध, सीता खोज, लंका दहन। 29 अक्टूबर दिन सोमवार विभीषण की शरणागति, सेतु बन्ध, अंगद रावण संवाद,लक्ष्मण शक्ति श्रीराम का विलाप लीला, कुम्भकरण वध। 30 अक्टूबर दिन मंगलवार को मेघनाद वध, सुलोचनासती, राम रावण युद्ध, रावण वध, भरत मिलाप, रामराज्याभिषेक का मंचन किया जाऐगा।