Breaking News

SAF - इंप्लाइज यूनियन ने दी अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कानपुर 30 अक्टूबर 2018 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर स्माल आर्म्स फैक्ट्री में एम्पलाई यूनियन ने दी अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष को भावपूर्ण श्रद्धांजलि विगत दिनों में हुई स्माल फैक्ट्री के एम्पलाइज यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार जी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी जिसके उपरांत मंगलवार की सुबह स्माल आर्म्स फैक्ट्री के गेट पर एम्पलाइज यूनियन के सभी साथियों ने व आयुध निर्माणी के कर्मचारियों ने मिलकर शिवकुमार जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

इस अवसर पर यूनियन के जर्नल सेक्रेटरी छबि लाल यादव ने सर्वप्रथम अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और सभी को बताया कि किस तरह उनके वरिष्ठ उपाध्याय सदैव अपने कर्मचारियों के हक दिलाने के लिए सदैव खड़े रहते थे और साथ ही साथ यह भी कहा की उनके जाने के बाद एम्पलाइज यूनियन ने 1 कोहिनूर खो दिया है इसी प्रकार यूनियन के सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी और अपने उपाध्यक्ष के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी इसके बाद यूनियन के सभी सदस्य व आयुध निर्माणी के कर्मचारियों ने मिलकर शिव कुमार जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा. इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से छबि लाल यादव अवधेश दिक्षित निर्भय शाही खरे सुरेंद्र यादव व आयुध निर्माणी  के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।