Breaking News

पनकी CISF ग्राउंड में हुआ एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन

कानपुर 03 सितम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). रविवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के गोल्डन जुबली वर्ष के अन्तर्गत केऔसुब इकाई पीटीपीएस पनकी कानपुर में इकाई प्रमुख ए.के सिंह उप कमाण्डेन्ट द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें देश योग टीम के केसरवानी जी द्वारा सतकर्म के विषय में चर्चा की गयी तथा क्रियाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। क्रियाओं से होने वाले लाभ के विषय में भी बताया गया।


योग शिविर के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी बल सदस्यों को दो मुख्य क्रियाओं जलनेती एवं सूत्रनेती का अभ्यास कराया गया। जिससे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी बल सदस्य काफी लाभांवित हुए। कार्यक्रम के अन्त में उप कमाण्डेन्ट ए.के सिंह ने योगाचार्य केसरवानी जी को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 



योग शिविर में जी.बी सिंह सहायक कमाण्डेन्ट, बी.पी यादव सहायक कमाण्डेन्ट अग्नि, निरीक्षक एम.के कौशिक, कुशाग्र शर्मा, उपनिरीक्षक ए.के तिवारी, जे.के यादव, शुभम कुमार सिंह सहित 83 बल सदस्यों ने भाग लिया।