Breaking News

बहराइच - DM माला श्रीवास्तव ने किया धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन

बहराइच 17 सितम्बर 2018 (संदीप कुमार त्रिवेदी). सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट स्व. मदन मोहन मिश्र के पुण्य स्मृति में उनके पुत्र रेवती रमन मिश्र, एडवोकेट के गरिमामई उपस्थिति में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, सीआरओ राजेन्द्र यादव, उप जिलाधिकारी सदर जुबेर बेग, नानपारा सिद्धार्थ यादव, कैसरगंज पंकज कुमार, महसी कंचन राम, पयागपुर डा. संतोष उपाध्याय, मोतीपुर कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार महसी राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी, वरिष्‍ठ सहायक मण्डलीय अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ कृष्ण चन्द्र मिश्रा, राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी आद्या शंकर सिंह, संजय सिंह, बार के पूर्व अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा, सहित अन्य अधिवक्तागण, कलेक्ट्रेट के पटल सहायक व अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।