Breaking News

ग्राम पंचायत इस्लामगंज में गोमती देवी चुनी गई कोटेदार

अल्हागंज 14 सितम्बर 2018.  ग्राम पंचायत इस्लामगंज की सरकारी राशन की दुकान के लिए दो प्रत्याशियों के बीच हुए चुनौतीपूर्ण चुनाव में गोमती देवी पत्नी देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने  अपनी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी चुन्नी देवी पत्नी रामबाबू अग्निहोत्री को 315 वोटों से हरा दिया। मौके पर ही ग्राम प्रधान ओमा देवी ने प्रस्ताव पास किया जिसमें गोमती देवी को कोटेदार के रूप में विजई घोषित किया गया प्रस्ताव पर पंचायत विभाग के सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत इस्लामगंज की सरकारी राशन की दुकान विक्रेता (कोटेदार) के चुनाव के लिए काफी गहमागहमी रही.  दोनों प्रत्याशी सरकारी राशन की दुकान के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाए हुए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर रखी थी। चुनाव के लिए एडीओ प्रतिपाल तथा  ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप सिंह ग्राम विकास अधिकारी आदर्श यादव नायब तहसीलदार तथा एस ओ अवनीश यादव मौके पर विशेष सतर्कता बरत रहे थे। 

पूर्व हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में मतदान करने के लिए वोटर ID तथा आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया था। दोनों पक्षों की ओर से भारी मात्रा में ग्रामीण एकत्र  हुए थे। निश्चित समय पर मतदान शुरू हुआ। जिसमें प्रत्याशी गोमती देवी को 710 मत प्राप्त हुए  जिसमें महिलाएं 359 तथा पुरुष 352 मत शामिल है। इसी प्रकार  मुन्नी देवी को 425 मत प्राप्त हुए जिसमें 208 महिलाएं तथा 217 पुरुष मत शामिल हैं। इसी प्रकार गोमती देवी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी चुन्नी देवी को 315 मतों से पराजित कर दिया। मौके पर ही ग्राम प्रधान ओमा देवी ने प्रस्ताव पास किया जिसमें गोमती देवी को कोटेदार के रूप में विजई घोषित किया गया प्रस्ताव पर पंचायत विभाग के सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।