Breaking News

डांस कानपुर डांस सीजन टू का तीसरा ऑडिशन सम्पन्न

कानपुर 24 सितम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को डांस कानपुर डांस सीजन टू का तीसरा ऑडिशन गहोई भवन साकेत नगर कानपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी सी कुरेले उपस्थित रहे। रजत श्री फाउंडेशन की महामंत्री दीप्ति सिंह ने बताया कि ऑडिशन में काफी संख्या में प्रतिभागी आये एवं सभी में अलग ही अलग उत्साह देखने को मिला।




महामंत्री  दीप्ति सिंह ने बताया कि तीसरे ऑडिशन जिससे 193 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो डांस प्रतिभागी जूनियर 75 एवं सीनियर 90, ड्यूट डांस प्रतिभागी 18 व 10 ग्रुप डांस ने जोश के साथ अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो जूनियर 25, सोलो सीनियर 25, ड्यूट डांस 05 एवं ग्रुप डांस 05 चुने गये। चुने गये 60 प्रतिभागियों को 21 अक्टूबर 2018 को प्री - फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर दीपक ठाकुर, रत्ना शुक्ला, सचिन गोस्वामी, शुभ गुप्ता एवं चन्दन ने जज के रूप में अहम भूमिका निभायी। महामंत्री ने कहा कि सभी प्रतिभागी 3 नवम्बर का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन- 2 प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये अकादमी एवं स्कूलों को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।


कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि अरविन्द सिंह अध्यक्ष, दीप्ति सिंह महामंत्री, प्रकाश शुक्ला उपाध्यक्ष, भावना अदलखा कोषाध्यक्ष, प्रीति सिंह सह कोषाध्यक्ष, नेहा जायसवाल संगठन मंत्री, विनोद सिंह सह महामंत्री, अतुल सिंह सिनावर, मोहित शुक्ला सह संगठन मंत्री एवं सीमित के सदस्य ख्वाहिश सेंगर, करिश्मा तोमर, अनुष्का सेंगर, वासु सेंगर, विपिन पटेल एवं वीरू बाजपेई का विशेष सहयोग रहा।