Breaking News

डांस कानपुर डांस सीजन टू का दूसरा ऑडिशन सम्पन्न

कानपुर 16 सितम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को डांस कानपुर डांस सीजन टू का दूसरा ऑडिशन होटल ब्रिज जीटी रोड कानपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास शुक्ला उपस्थित रहे। रजत श्री फाउंडेशन की महामंत्री  दीप्ति सिंह ने बताया कि ऑडिशन में काफी संख्या में प्रतिभागी आये एवं सभी में अलग ही अलग उत्साह देखने को मिला।



महामंत्री  दीप्ति सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी 3 नवम्बर का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये अकादमी एवं स्कूलों को कोटि कोटि धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि अरविन्द सिंह अध्यक्ष, दीप्ति सिंह महामंत्री, प्रकाश शुक्ला उपाध्यक्ष, भावना अदलखा कोषाध्यक्ष, प्रीति सिंह सह कोषाध्यक्ष, नेहा जायसवाल संगठन मंत्री, विनोद सिंह सह महामंत्री, अतुल सिंह सिनावर, मोहित शुक्ला सह संगठन मंत्री एवं सीमित के सदस्य ख्वाहिश सेंगर, करिश्मा तोमर, अनुष्का सेंगर, वासु सेंगर, विपिन पटेल एवं वीरू बाजपेई का विशेष सहयोग रहा।