Breaking News

बहराइच के कैसरगंज में संपन्न हुआ किसान गोष्ठी सम्मेलन

कैसरगंज 20 अगस्त 2018 (शिवम सिंह बिसेन). इफको किसान और महिंद्रा & महिंद्रा की और से तहसील प्रांगण, क़ैसरगंज, बहराइच  मे किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंकज कुमार (एसडीएम क़ैसरगंज) ने दीप प्रज्वलन कर इस किसान सम्मेलेन का शुभारम्भ किया। एसडीएम ने किसानों को संबोधित करते हुये किसानों को पुरानी कृषि पद्दती से जुडने की सलाह देते हुये कृषि के साथ शिक्षा पर भी बात की।


उन्‍होंने किसानों को सलाह दी की अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दें साथ ही अपने बच्चों को खेती करने के लिए भी प्रेरित करें साथ ही न्यूनतम बिक्री मुल्य पर भी चर्चा करते हुये तकनीकी से जुडने की भी सलाह दी। इफको किसान और महिंद्रा एंड महिंद्रा को इस भव्य किसान सम्मेलेन के आयोजन पर बधाई दी। डीडीए श्री आर.के सिंह जी ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच  के कृषि वैज्ञानिक शेर सिंह ने किसानो को खेती में हरी खाद और दाल वाली फसलें उगाने की सलाह दी साथ ही कम्पोस्ट और ट्राइकोडर्मा के प्रयोग की सलाह दी।  इफको किसान के राज्य प्रबन्धक ललित सेठ  ने किसानो को इफको किसान के सभी सुविधाओं के बारे मे बताया। सेठ ने किसानो को इफको किसान ग्रीन सिम के द्वारा दिये जाने वाले तीन वाणी संदेशों को जिक्र करते हुये बताया की किसानो भाइयों को इन संदेशों मे कृषि, पशुपालन, मौसम, मंडीभाव, रोज़गार, स्वास्थ और सरकारी योजनाओं की निशुल्क जानकारी दी जाती है। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी सर्वजीत वर्मा ने किसानों को उचित और संतुलित उर्वरक प्रयोग के साथ साथ इफको के जैविक उत्पादों की जानकारी दी। साथ ही इफको एमसी से पधारे आशीष जी ने किसान भाइयों को इफको एमसी के उत्पादों की जानकारी के साथ "खाद तो खाद बीमा भी साथ" योजना को बताया।
इस किसान सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहे महिंद्रा एंड महिंद्रा बिग बोलोरो के बारे मे जानकारी देते हुये महिंद्रा के ब्रांच मैनेजर अनिल पाण्डेय  और मनीष गुप्ता ने किसानो को महिंद्रा बोलोरो और महिंद्रा बिग बोलोरो के बारे मे जानकारी देते हुये महिंद्रा के वाहनो पर आकर्षक छुट की भी जानकारी दी। किसान सम्मेलन मे पधारे सभी किसानो ने महिंद्रा की स्टाल पर जाकर बिग बोलोरो की जानकारी ली।
इफको किसान के ललित सेठ ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुये सभी अथितियों को औषधीय पौधा भेट किया। मनोज कुमार जैन (कंटैंट इंचार्ज) ने इफको किसान मोबाईल एप की जानकारी देते हुये कहा की इस तकनीकी और डिजिटल के युग मे इफको किसान मोबाइल एप का प्रयोग कर किसान भाई सही समय पर उचित जानकारी ले सकते है। साथ ही इस एप के माध्यम से किसान भाई अपनी किसी भी खेती संबंधी समस्या का निदान तुरंत कृषि विशेषज्ञों से शीधे बात कर ले सकते है। सुब्रत ड़े जी क्षेत्रीय प्रबन्धक ने इफको किसान "समाधान" के बारे में जानकारी देते हुये बताया की किसान भाई किसी भी सिम पर अब इफको किसान वाणी संदेश का लाभ ले सकते है। इस किसान गोष्टी में एयरटेल के अधिकारी अंकित सेठ  और ललित शर्मा ने किसान भाइयों को इफको किसान ग्रीन सिम से जुडने का आहन किया साथ ही किसानो को विशेष छुट के साथ ग्रीन सिम वितरित किए गए। किसान गोष्टी के मुख्य आकर्षक रहे सलमान जादूगर ने अपने जादूगर से सभी किसान भाईयों को जादू के आनन्द के साथ खेती किसानी की भी जनकरी दी।
इस कार्यक्रम का संचालन इफको किसान के कंटैंट इंचार्ज मनोज कुमार जैन ने किया। किसान सम्मेलन के समापन के दौरान दिये गए अपने सम्बोधन मे सुब्रत डे और चित्रसेन (क्षेत्रीय प्रबन्धक) ने इफको किसान के क्षेत्रीय अधिकारी रमेश , विवेक दीक्षित और सभी साथियों को उनके विशेष सहयोग के लिए धन्यबाद करते हुये दूर दराज से पधारे सभी किसानो भाइयों, कृषि वैज्ञानिको और एसडीएम महोदय का आभार व्यक्त किया। इस किसान सम्मेलन में क़ैसरगंज  तहसील के 500 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया।