Breaking News

AIRA के शाहजहांपुर कार्यालय हुआ उद्घाटन, रितेश प्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष


शाहजहांपुर 22 अगस्त 2018. बुधवार को ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (AIRA) शाहजहांपुर जिला कार्यालय का उद्घाटन बरेली मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर पर पत्रकार रितेश प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन भी कराया गया।


कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं उनके सम्मान के प्रति खिलवाड़ ना करें, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं, समाज की बुराइयों से लडते हुऐ उसके सच को उजागर करते हैं। जिसकी वजह से अपराध जगत के कुख्यात लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए उनको टारगेट करते हैं। पत्रकारों की स्थिति समाज में दीपक के तले अंधेरा जैसी हो गई है, अपराधी और प्रशासनिक भ्रष्ट तंत्र  रंजिश मानने लगा हैं। जबकि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच  सेतु का कार्य करते हुए निर्बल और सताए हुए लोगों को न्याय दिलाने में उनकी मदद करता है।

जनपद में कुछ गिने चुने लोग संगठन का रौब दिखाते हुए पत्रकारों को बंधक बनाने के कार्य में लगे हुए हैं, यह स्थिति असहनीय है। AIRA इस कृत्य की निंदा करता है। वह बोले कि जिला स्थाई पत्रकार समिति में जनपद के सभी पत्रकार संगठनों को सम्मान मिले इसके लिए प्रदेश सरकार से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष अमित वाजपेई ने कठिन परिस्थितियों में भी संगठन के प्रत्येक सदस्यों को साथ देने का वादा किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रितेश प्रताप सिंह ने संगठन को बुलंदियों तक ले जाने के लिए समर्पित रहने का आश्वासन देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए माल्यार्पण किया। 

इसके पूर्व श्री गुप्ता ने  भगवान बुद्ध  की  प्रतिमा का  माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की, इसके बाद आईरा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित बाजपेई एंव सदस्य गौरव शुक्ला, अम्बुज शुक्ला, विपिन दीक्षित, जिलाध्यक्ष हरदोई विनय वाजपेयी तथा पवन पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए विष्णु दयाल कनौजिया ने संगठन को वटवृक्ष की संज्ञा दी।


जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य -
जिला अध्यक्ष रितेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु दयाल कनौजिया, अभिषेक सक्सेना, अम्बुज शुक्ला ,विनय गौतम, जिला महामंत्री अरविंद सिंह टाइगर, संयुक्त मंत्री बृजकिशोर कनौजिया, जिला प्रचार मंत्री वीरेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह यादव, पवन पाठक, विपिन दीक्षित, संगठन मंत्री कृष्ण देव सिंह, कुशाग्र सक्सेना, वीरेश प्रताप, अमरजीत कश्यप, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, प्रभात कुमार, शैलेश कुमार, अभिषेक गुप्ता, भानु सिंह, पवन पाठक, हरदोई जिला अध्यक्ष विनय बाजपेई, सदस्य अखिलेश कुमार  सहित जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।