Breaking News

कल्याणपुर महिला उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

कानपुर 10 अगस्त 2018 (महेश प्रताप सिंह). कल्याणपुर महिला उद्योग व्यापार मंडल कानपुर ग्रामीण की महिला इकाई का बुधवार को विस्तार किया गया। मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने बताया कि महिला इकाई की अध्यक्ष विमलेश गुप्ता द्वारा यह विस्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार सुनीता शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजना मिश्रा को उपाध्यक्ष, लता मेहता को उपाध्यक्ष, अंबुजा मिश्रा को प्रवक्ता, अंकिता मिश्रा को प्रचार मंत्री का पद दिया गया है। सभी नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए सभी को शपथ-पत्र के साथ वृक्षारोपण के लिये पौधे दिये गये। इस मौके पर अनीता दृिवेदी, मृदुला सिंह चौहान, अनीता पासवान, कंचन श्रीवास्तव, विमला कौर, संदीप पाण्डेय, लकी वर्मा, राज राठौर, मनोज तिवारी, नीरज सिंह रजावत, अनुराग तिवारी, रवि द्विवेदी, राजू द्विवेदी, पुत्तन ठाकुर, पंकज गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।