Breaking News

15 जुलाई से पालीथीन हो जाएगी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित

शाहजहांपुर 13 July 2018. 15 जुलाई से प्लास्टिक पालीथिन,थर्माकोल आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंध हो जाएगा। 50 माइक्रोन से अधिक बनी प्लास्टिक का सामान पूर्ण रूप से बंद होने का सरकारी फरमान जारी हो चुका है। इसकी जन जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों  द्वारा जिले में एक रैली आयोजित की जा रही है। रैली टाउनहाल से रौजा तक जाएगी। 


जानकारी के अनसार प्लास्टिक व थर्माकोल ग्लास आदि जो भी सामान बाजार में बिक्री या बनाया जाएगा तो उस पर जुर्माना सहित जेल भेजे जाने का प्रावधान बनाया गया है। यह बात जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने विकास भवन में मीडिया कार्यशाला के दौरान कही।उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो गया है। उन्होंने बताया कि समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से प्लास्टिक सामान उपयोग न करने के निर्देश दे दिए गए है। अगर कोई अधिकारी प्लास्टिक बोतल आदि का प्रयोग करे तो उसे मीडिया कवरेज करके उन्हें बताए। 

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से सभी प्लास्टिक सामान प्रतिबंधित हो जाएगा।  इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले मीडिया कार्यालयों को देखेंगे कि मीडिया के लोग प्लास्टिक उपयोग कितना करते हैं। उन्होंने मीडिया हाउस में जाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इस मौके पर एडीएम सर्वेश कुमार, एडीएम बच्चू लाल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार मौजूद रहे।