Breaking News

विकास मोर्चा एवं कला मंच ने चलाया पॉलीथीन बहिष्कार हेतु हस्ताक्षर अभियान

कानपुर 16 जुलाई 2018 (महेश प्रताप सिंह). रविवार को विकास मोर्चा एवं कला मंच के तत्वाधान में तुलसी उपवन मोतीझील कानपुर में पॉलीथीन बहिष्कार जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कला मंच के संस्थापक अभय मिश्रा ने किया। 

विकास मोर्चा के संस्थापक विनोद शुक्ला ने बताया कि पॉलिथीन पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए नुकसानदायक है। यह अभियान जनमानस को जागरूक करने हेतु चलाया जा रहा है। जिससे आम जनमानस पॉलीथिन का बहिष्कार करें और जागरूक हो। इस अभियान में मुख्य तौर से कला मंच सचिव प्रभा मिश्रा, विकास मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, संध्या अग्निहोत्री, रंजीता सिंह, नीरज मिश्रा, आदित्य दीक्षित, राहुल दुबे, विश्वजीत सिंह, विकास सिंह एवं राहुल कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।