Breaking News

कानपुर - CISF ने पनकी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

कानपुर 05 जून 2018 (महेश प्रताप सिंह). केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पनकी द्वारा मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिये पैदल रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम का सम्‍पूर्ण संयोजन उप कमांडेंट ए.के सिंह द्वारा किया गया।

उप कमांडेंट ए.के सिंह के नेतृत्व में पनकी नहर छठ घाट की साफ सफाई की गयी तथा वहां पड़े प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा किया। साथ ही घाट पर उपस्थित लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके बाद पनकी नहर छठ घाट से लोगों को जागरूक करने के लिये पैदल रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट जी.बी सिंह, बी.पी यादव, निरीक्षक संजीव मिश्रा, कुशाग्र शर्मा, श्री कांत तथा उप निरीक्षक ए.के तिवारी, शुभ कुमार सिंह सहित इकाई के 82 बल सदस्यों ने भाग लिया।