Breaking News

उत्‍तरी ग्रिड में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप



कानपुर 17 जून 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश यादव). पनकी पावर हाउस के ग्रिड में आज अचानक भीषण आग लग गयी। आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। 

रविवार की शाम पनकी थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस के ग्रिड में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम तकरीबन 5 बजे एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ पावर हाउस में लगे 400 केबी ग्रिड केंद्र में आग लग गयी। आग से चारों तरफ काला धुंआ फैल गया। आग की सूचना मिलते ही पावर हाउस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दसियों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 

तकरीबन ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद भी खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। कर्मचारियों का कहना है कि आग बुझने में सुबह तक का समय लग सकता है।