Breaking News

कानपुर - पनकी में कार की टक्कर से पांच साल की बच्ची घायल

कानपुर 11 जून 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). पनकी थाना क्षेत्र में रविवार को कार की चपेट में आने से एक छोटी बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पनकी थानाध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।


जानकारी के अनुसार पनकी के नया मंदिर नुनुनियन पुरवा निवासी महेश सिंह चौहान की पांच साल की बेटी सुहाना कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता महेश सिंह चौहान ने बताया कि सुहाना घर से दुकान की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रही नैनो कार (UP78 CE2265) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से सुहाना के दोनों हाथों व पैरों में गम्भीर चोटें आयी हैं। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने कार चला रहे कार मालिक संजय पाल निवासी गंगागंज को गिरफ्तार कर लिया। घायल बालिका को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पनकी थानाध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।