Breaking News

पनकी विकास मोर्चा ने कराया सम्मान समारोह

कानपुर 04 जून 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). पनकी भाटिया तिराहा स्थित पनकी विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को कानपुर नगर के प्रसिद्ध मंदिरों के महंतों द्वारा विकास मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मान पूर्वक मनोनयन पत्र वितरण किया गया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से आनंदेश्वर मंदिर के महंत श्री रमेश पुरी चैतन्य जी महाराज, सिद्धनाथ घाट के महंत श्री बालयोगी अरुण पुरी जी महाराज, पनकी मंदिर के महंत श्री कृष्ण दास जी महाराज, नागेश्वर मंदिर कछुआ तालाब के संरक्षक देवी प्रसाद पाठक जी के शुभ हाथों से पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन सेना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय सम्मानित लोग मौजूद रहे।