Breaking News

कानपुर - पुलिस ने उठाया सराहनीय कदम, अवैध ठेले हटवाकर घंटाघर को बनाया चमन

कानपुर 07 मई 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी). निरंतर जाम से जूझ रहा शहर, स्थिति इतनी विकट की घंटाघर से मूलगंज जाने में आधे घंटे का समय लग जाता है। कारण आड़े तिरछे खड़े वाहन और दिन में होने वाली लोडिंग अनलोडिंग। पर गत दो दिनों से एस.पी पूर्वी अनुराग आर्या द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिली है।


अब घंटाघर चौराहा ग्रीन पार्क मैदान की तरह दिख रहा है। आने जाने वाले राहगीर घंटाघर को देख कर आश्चर्यचकित दिखे। हर जुबां पर यही बात आ रही थी क्या आज घंटाघर पर कोई बड़ा नेता आ रहा है, अमूमन ऐसा किसी नेता के आने पर ही सम्भव होता है। 

बताते चलें कि अभी भी मंजूश्री टाकीज के सामने अवैध टेम्पो स्टैंड की वजह से जनता को परेशानी हो रही है। टेम्पो वाले आड़े तिरछे टेम्पो लगाते हैं। आरोपों के अनुसार राजू नाम का व्यक्ति टेम्पो चालकों से 15 रुपया वसूलकर अराजकता फैलाता है। जबकि यहां कोई टेम्पो स्टैंड पास नहीं है, फिर भी स्टैंड के नाम पर रोजाना राजू हजारों रुपये की वसूली कर रहा है । नगर निगम द्वारा लगाये जाने वाले किराया बोर्ड का भी कोई अता पता नहीं है।