Breaking News

कानपुर - पनकी में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

कानपुर 24 अप्रैल 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी). पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कालोनी में दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। क्षेत्रीय लोगों को आते देख दबंग भाग निकले। पीड़ित ने पनकी थाने में घटना की तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार पनकी रतनपुर कालोनी निवासी पी.के  कुशवाहा (40) पुत्र अच्छे लाल कुशवाहा और पत्नी सीमा सिंह तीनों एक ही मकान में रहते हैं। सोमवार की शाम कुछ क्षेत्र के दबंग लड़कों ने रोड पर निकलते समय पी.के सिंह से कुछ कहा सुनी हो गयी। जिस पर दबंग लड़कों ने मिलकर पी.के सिंह को बेरहमी से पीट दिया। शोर सुनकर पीड़ित को बचाने आये घर वालों को भी दबंगों ने पीट दिया। क्षेत्रीय लोगों के दौड़ाने पर दबंग भाग गये। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 100 पर दी। पनकी एस.ओ ललित मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाही की जायेगी।