Breaking News

ब्राह्मण वर्ग देश तथा समाज की सेवा में अपने को अग्रणी रखे - राकेश मिश्रा अनावा

अल्हागंज 17 अप्रैल 2018 (अमित वाजपेयी). भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा अनावा ने कहा है कि ब्राह्मण वर्ग देश और समाज की सेवा और सुरक्षा के कार्य में अपने को अग्रणी रखे। भगवान परशुराम किसी भी वर्ग विरोधी नहीं थे उन्होंने समाज की सेवा एवं सुरक्षा के लिए आततायियों से लोहा लिया था।


भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर N.G.S गार्डन एवं गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनावा ने कहा की ब्राह्मण समाज शिखा जनेऊ और गायत्री मंत्र से अपने को विमुख करता  जा रहा है। जिसके चलते ब्रह्म शक्ति का हास होता जा रहा है। एक साजिश के तहत  प्रचार किया जा रहा है कि भगवान परशुराम एक खास वर्ग के विरोधी थे। अगर ऐसा था तो उनको भगवान क्यों कहा जाता है। उन्होंने उन आततायियों से लोहा लिया जिन्होंने पृथ्वी पर कब्ज़ा करके भारतीय संस्कृत को नष्ट करने का काम किया है। पृथ्वी पर ब्राह्मणों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। उनके द्वारा दिया गया आशीर्वाद तभी सफल है जब यह वर्ग राष्ट्र एवं समाज के चिंतन सेवा एवं सुरक्षा मैं अपने को सर्वोपरि रखें। समाज की सुरक्षा के लिए ही उन्होने अपने को अविवाहित रखते हुए। फरसा उठाया था। समाज ने अपने को शिक्षित तो किया लेकिन दीक्षा लेने में पीछे रहे।
  
सुधांशु दत्त  द्विवेदी  एडवोकेट बोले ब्राह्मण वर्ग व्यक्तित्व भाषा आचार विचार के द्वारा अपना महत्त्व समाज में उचित स्थान पर बनाए रख सकता है उसको स्वयं की चिंता छोड़ कर समाज के हित में चिंतन करें।  एम एल सी शिक्षक संघ  संजय मिश्रा बोले कि ब्राह्मण समाज अपने धर्म और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। भगवान परशुराम जन्मस्थली के महंत सत्यदेव पांडे ने कहा परशुराम जी ने बागपत (मेरठ) के पास हिंडन नदी के किनारे शिवलिंग की स्थापना की थी इस कार्य में प्रयुक्त होने वाले जिस पाषाण को उन्होंने चुना था। वह किसी के उठाए ना उठा तो गंगा जी स्वयं वहां पर आकर प्रकट हुईं और  उनको प्रणाम किया । तब से वहां प्रतिवर्ष शिवलिंग के रूप में उसका जलाभिषेक होता है।

उन्होंने समाज को नई दिशा देने के वास्ते शिक्षा अनुशासन भारतीयता तथा वेशभूषा के प्रति सजग रहने के लिए कहा। इसके पूर्व महंत श्री पांडे जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर उनको फूल मालाएं अर्पित की तथा वेद मंत्रों के साथ हवन भी किया। कार्यक्रम में परशुराम सेना के प्रदेश  संरक्षक  अवधेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष राम मिश्रा तथा गोपाल अग्निहोत्री एवं मनोज मिश्रा नगर अध्यक्ष अमित वाजपेई,  विमल मिश्रा, सरोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, हिमांशु वाजपेयी, सर्वेश मिश्रा, अनुज अग्निहोत्री, अम्बुज शुक्ला, मनोज पाण्डे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता शिवनारायण लाल शास्त्री ने की एवं संचालन राहुल मिश्रा ने किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में विजय शुक्ला, राज मिश्रा,  गोपाल  मिश्रा, आदित्य मिश्रा, बलराम अग्निहोत्री, गुलाबचंद त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, गोपाल मिश्रा, गोपाल शुक्ला, बालकृष्ण मिश्रा आदि लोग शामिल रहे। अंत में नगर अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया।