Breaking News

कानपुर - पनकी इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर 13 अप्रैल 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार).  पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी इंडस्ट्रियल एरिया गैस प्लांट से कुछ दूरी पर श्री राधा फाउंडेशन D 39 की फैक्ट्री में बच्चे का शव बॉयलर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


जानकारी के अनुसार अर्जुन गोस्वामी (14) पुत्र पप्पू गोस्वामी निवासी मकान नंबर 6 सराय मीता में अपने माता-पिता के साथ किराये पर रहता था। हैं। गुरुवार की सुबह फैक्ट्री के बायलर के अंदर अर्जुन का शव मिलने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के आसपास के लोगों ने बताया कि बायलर में सिर्फ थोड़ी सी जगह होती है उसके अंदर किसी व्यक्ति या बच्चे का जाना असंभव है। कोई भी बॉयलर के अंदर नहीं जा सकता। क्योंकि बॉयलर इतना गर्म होता है कि आदमी दूर ही भागता है। उसके अंदर एक बच्चा क्यों जायेगा। बच्चे को मार कर बायलर के अंदर डाल दिया गया। वहीं अर्जुन के पिता पप्पू गोस्वामी ने बताया कि फैक्ट्री में खैरात का काम होता है। मैं और मेरा लड़का काफी दिनों से यहां पर काम करते हैं। रोज की तरह आज सुबह दोनों लोग साथ में आये थे। मैं नीचे काम कर रहा था तभी मेरे बेटे अर्जुन को मालिक ने ऊपर बुलाया। बुलाने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कुछ ही देर बाद जब सारे वर्कर भागने लगे तभी अर्जुन के पिता को घटना की जानकारी हुई। अर्जुन के पिता ने 100 नंबर को सूचना दी। मौके पर 100 नंबर व पनकी थानाध्यक्ष ललित मणि त्रिपाठी मौके पर आकर बॉयलर को कटवाकर शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से फैक्ट्री मालिक विनय अग्निहोत्री मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के छोटे भाई गोपाल अग्निहोत्री से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। पनकी थानाध्यक्ष ललित मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।