Breaking News

कानपुर - पनकी सीआईएसएफ ग्राउंड में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह

कानपुर 20 अप्रैल 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनूप कुमार). 'फायरमैन, जीवन और संपत्ति को बचाने में आपका साथी' के नारे के साथ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा चलाये जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह आज परेड ग्राउंड पनकी में मनाया गया। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चले इस अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई पनकी द्वारा किया गया।



समापन समारोह सीआईएसएफ परेड ग्राउंड पनकी में आयोजित हुआ। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि एच.पी सिंह मुख्य अभियन्ता पनकी परियोजना थे। उनके द्वारा सप्ताह के दौरान आयोजित अग्नि जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे - क्वीज कम्पटीशन, निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों  (अग्निशमन कर्मचारियों ) ने अटूट साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए धधकती ज्वाला पर काबू करने का हैरतअंगेज अग्निशमन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट ए.के.सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट बी.पी.यादव, निरीक्षक संजीव मिश्रा, के. शर्मा एवं ए.के तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।