Breaking News

कानपुर - पनकी में रामनवमी महोत्सव पर निकली भव्‍य शोभा यात्रा


कानपुर 26 मार्च 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार).  आज श्री रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा का रविवार दोपहर को पनकी गंगागंज रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर भाटिया तिराहे,  पनकी सी ब्लाक, पावर हाउस मार्केट से होते हुए पनकी हनुमान मंदिर में समापन हुआ।


शोभा यात्रा में करीब 450 से 500 लोगों ने शिरकत की। सभी जय श्री राम के नारे लगाते हुए, नाचते गाते बढ़ते रहे। शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चे भारत माता, भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता बनकर रथ पर सवार होकर निकले। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पनकी मंदिर महंत जितेन्द्र दास जी, सुरेशानन्‍द महाराज, बजरंग दल के जिला संयोजक पश्चिम नरेश सिंह तोमर, कार्यक्रम संयोजक गुड्डू सचान, राहुल राय प्रखंड संयोजक हनुमान नगर, आशीष शर्मा प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख, नितिन शुक्ला छात्र संपर्क प्रमुख, अक्षय यादव सह गौ रक्षा प्रमुख, मोहित यादव बजरंग दल कार्यकर्ता, रोहित, अभय चौहान, विवेक यादव एवं विवेक दृिवेदी इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।