Breaking News

कानपुर - पनकी रतनपुर में करंट की चपेट में आने से युवक घायल

कानपुर 26 फरवरी 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कालोनी में करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पनकी थानाध्यक्ष ललित मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।



जानकारी के अनुसार मुजफ्फर नगर निवासी फैजान (24) पुत्र जवाहर रतनपुर कालोनी में रहकर पुताई का काम करता है। सोमवार की शाम लगभग 5 बजे के करीब शताब्दी नगर फेस -1 में प्रमोद कुमार के मकान में पुताई का काम कर रहा था। तभी मकान के ऊपर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। करंट से युवक फैजान के दोनों हाथ व पैर जल गये। क्षेत्रीय लोगों व मकान मालिक ने घायल को पास के बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है। वही पनकी थानाध्यक्ष ललित मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।