Breaking News

ग्रेपलिंग एसोसिएशन ने पावन विद्या मंदिर में किया आत्‍मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन

कानपुर 12 फरवरी 2018 (महेश प्रताप सिंह). ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर द्वारा बच्चों के अंदर खेल भावना का विकास व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में और देश में पदक लाकर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन के करने के उद्देश्य से लगाये जा रहे शिविर में आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन पावन विद्या मंदिर भौती में किया गया।


डेमो में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के पदाधिकारियों सहित विद्यालय प्रबंधन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डेमो की शुरुआत बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ खेल की महत्वता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक बताने के साथ किया गया। बालिकाओं व बालकों ने डेमो की बारीकियों को बखूबी समझा, और सीखने में रुचि दिखाई। डेमो का संचालन ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव व नेशनल रेफरी सुनील चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नेशनल रेफरी विनीत सिन्हा व कोषाध्यक्ष नेशनल रेफरी दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, द यूपी टाइम्स के विनीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

पावन विद्या मंदिर की प्रबंधक ममता सिंह ने बच्चों के लिए खेल में प्रयुक्त होने वाले संसाधनों की व्यवस्था की। साथ ही प्रत्येक सहयोग हेतु अग्रणी भूमिका निभाने का आश्वाशन दिया। साथ ही खेल की जीवन में आवश्यकता हेतु प्रत्येक विद्यार्थियों को बताया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार शर्मा व विद्यालय के शिक्षक सोमेश प्रजापति, रतनप्रिया इत्यादि ने डेमो की सराहना करने के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन किया। राष्ट्रीय ग्रेपलिंग खिलाड़ी मोहित कुमार, रोहित कुमार, अथर्व श्रीवास्तव, दिव्यांशी श्रीवास्तव ने ग्रेपलिंग, आत्मरक्षा का बेहतरीन डेमो प्रदर्शन कर बच्चों को उत्साहित किया।