Breaking News

पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में चंपारण पहुंचे पुनिया - बघेल

रायपुर 23 फरवरी 2018 (जावेद अख्तर). रायपुर से चंपारण जाते हुये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू के गृहग्राम तोरला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। ग्राम तोरला के सरपंच और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर ने चंपारण पहुंचकर चम्पेश्वर महादेव मंदिर चंपारण में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अभनपुर, नवापारा, राजिम के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, इंटुक अध्यक्ष सनी अग्रवाल राजीव गांधी, पंचायती राज शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुये। जिसमें राजीव गांधी, पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय प्रमुख मीनाक्षी नटराजन विशेष रूप से तीन दिन से उपस्थित रहकर कार्यक्रम और प्रशिक्षण का संचालन कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन बहुत मजबूत है। मुझे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और जुझारूपन पर पूरा भरोसा है। इस बार हम सब मिलकर मिशन-90 पर काम कर रहे है। हर विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिये हम सब काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहा है और मिशन 90 में पार्टी संगठन की अहम भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार का डटकर मुकाबला किया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस के हर प्रत्याशी की जीत के लक्ष्य के लिये हम सब मेहनत कर रहे है।