Breaking News

कानपुर - पनकी गंगागंज में महिला ने लगायी फांसी

कानपुर 03 जनवरी 2018 . पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगागंज भाग 2 में एक महिला ने बीती रात फांसी लगा ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सुशीला देवी (45) पत्नी राम प्रकाश निवासी EWS  314 भाग - 2, गंगागंज पनकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में उनका एक लड़का और तीन बेटियां हैं। उनके लड़के ने बताया कि हमारी माता जी का दिमागी संतुलन सही नहीं था। उनके दिमाग का 5 साल से इलाज चल रहा था। अचानक उनके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उन्‍होंने अंदर वाले कमरे में जाकर, गेट के ऊपर जंगले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। जब हम लोगों ने देखा कि तो तुरंत उनको उतार कर हॉस्पिटल लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर शव को लाकर घर में रखा गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


(कानपुर से महेश प्रताप सिंह एवं योगेश कुमार उर्फ मनमन की रिपोर्ट)