Breaking News

कानपुर - पनकी में जानवरों के पीछे चले ईंट पत्थर, कई घायल

कानपूर 15 जनवरी 2018. पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदिया पुरवा झोपडपट्टी में दो पक्षों में जानवर के विवाद को लेकर मारपीट हुई और ईट पत्थर चले, जिससे कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।


जानकारी के अनुसार पनकी बरगदियापुरवा झोपड़पट्टी निवासी छेदीलाल ने बताया कि अशर्फीलाल, सुमन, किरन और सुशीला देवी अपने घर में बैठे थे। तभी बगल में रहने वाले मोनू, सोनू, धर्मेंद्र, सौरभ और शिवम आये और मारपीट करने लगे। हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हम लोगों के ऊपर ईटें पत्थर चलाने लगे। जिससे हम लोगों को गम्भीर चोटे आये हैं।

विवाद का कारण

झोपडपट्टी में रहने वाले लोगों ने बताया कि इनके यहां सूअर पले हुए हैं। इन्हीं सूअरों की वजह से यह बवाल हुआ है। घायल छेदी लाल का कहना है कि हमारे यहां सूअर ज्यादा हैं और हमारे बगल में रहने वाले सोनू, मोनू के यहां सूअर कम है। जब हमारे सूअर चरने जाते हैं तब सोनू मोनू हमारे सूअरों को चुरा लेते हैं।  इसी को लेकर कुछ दिन पहले बवाल हुआ था। तो हम लोगों ने जाने दिया। लेकिन आज सुबह दुबारा सोनू मोनू व इनके परिवार वाले आकर हम लोगों को मारने पीटने लगें। और ईट पत्थर चलाये। जिससे हम लोगों को गम्भीर चोटे आयी है। पीड़ित ने डायल 100 पर सूचना दी। सूचना पर पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पांडेय ने घटनास्थल पर आकर निरीक्षण किया और घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाही की जायेगी।

(कानपुर से महेश प्रताप सिंह एवं योगेश कुमार उर्फ मनमन की रिपोर्ट)