Breaking News

कानपुर - पनकी CISF ने गरीबों और निस्सहाय लोगों को वितरित किये गर्म कपड़े

कानपुर 15 दिसम्बर 2017. भीषण शीत लहर को देखते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पनकी ने आज नि:सहाय व गरीबों के बीच गर्म कपड़ों एव कंबल का वितरण पनकी मंदिर स्थित शेल्टर होम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ CISF के उप कमांडेंट ए.के सिंह ने गरीबों और नि:सहाय लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित कर किया।


इस मौके पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट ए.के.सिह ने कहा कि शीत लहर से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को होती है। उनके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं होते। ऐसे समय में सभी को उनके प्रति सहानुभूति रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे भी गरीबों के लिए इस तरह का कार्य करता रहूंगा। गर्म कपड़ों एव कंबल लेकर गरीब महिला व पुरुष काफी खुश नजर आये। आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट बी.पी.यादव, निरीक्षक ए.सी मिश्रा, एम. कौशिक  एवं ए.के तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।


(कानपुर से महेश प्रताप सिंह एवं योगेश कुमार उर्फ मनमन की रिपोर्ट)



Sent from my Samsung Galaxy smartphone.