Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

कानपुर 26 दिसम्बर 2017 (महेश प्रताप सिंह). पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93वां जन्मोत्सव सोमवार को गुजैनी सब्जी मंडी के पास धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अनूप पचौरी ने अटल बिहारी बाजपेई की फोटो को तिलक लगा कर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया। 


अनूप पचौरी ने उनके लंबे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे प्रिय नेता और मार्ग दर्शक अटल जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। अटल जी एक विशाल और दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने भारतीय राजनीति में अच्छे प्रशासन, विकास और प्रदर्शन की राजनीति की शुरूआत की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उल्लेखनीय है कि बाजपेयी जी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रुप से पार्षद अनिल वर्मा, नीरज सिंह तोमर, सन्तोष सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला,  काव्या मल्होत्रा,  उमा वर्मा व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।