Breaking News

परिवहन निगम के परिचालक ने राष्ट्रीय मुद्रा का किया अपमान, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत


अल्हागंज 09 दिसंबर 2017 (अमित वाजपेई /महेश चंद्र गुप्ता). 10, 5 तथा 1 रूपये के सिक्कों को लेकर जनमानस में भ्रांतियां फैलने की वजह से उन्हें बाजार में चलन से बाहर किया जा रहा है। जिससे आम आदमी बहुत परेशान हो रहा है। वहीं सरकारी कर्मचारी भी रेजगारी को ले कर जनता का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।


इसी क्रम में प्रदेश परिवहन निगम की बरेली डिपो की बस नंबर यूपी 25T 7443 पर 7 दिसंबर को अल्लाहगंज से बरेली के लिए सुबह 9:30 बजे महेश चंद्र गुप्ता सवार हुए थे। परिचालक कौशलेंद्र मिश्रा ने किराए के रूप में 5-5 के 7 सिक्के लेने से मना कर दिया। इसका कारण ना बताते हुए एक कागज पर ₹5 के सिक्के नहीं लूंगा जो करना हो कर लो यह परिचालक महोदय ने लिख कर भी दे दिया। बस परिचालक ने राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान करते हुए श्री गुप्ता को बड़ी हेय दृष्टि से देखा और उनकी सार्वजनिक मानहानि भी की। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी गई है साथ ही शिकायत परिवहन निगम की हेल्पलाइन पर भी दर्ज करा दी गई है।