Breaking News

कानपुर - बड़े धूम धाम से निकली श्री साईं रथ यात्रा

कानपुर 17 दिसम्बर 2017. रविवार के दिन हर साल की तरह इस बार भी श्री साईं बाबा की पालकी बड़े धूम धाम से निकाली गयी। यात्रा का यह 17वां वर्ष है। यात्रा कम्पनी बाग से चलकर श्री साईं दरबार मन्धना रोड बिठूर तक निकाली गई।

यात्रा के व्यवस्थापक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि ये मनोकामना पूर्ण पद यात्रा कम्पनी बाग से चलकर श्री साईं दरबार मन्धना रोड बिठूर तक निकाली गई। यात्रा का यह 17वां वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री साईं बाबा की रथ यात्रा बड़े धूम धाम से निकाली गयी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त गण शामिल हुये। इस मौके पर श्री साई दरबार संस्थापक सतनाम कौर, व्यवस्थापक विनोद त्रिपाठी, राजू, यदुवीर सिंह राना, मनोज शुक्ला, वी.के मिश्रा, सेवक अरूण कुमार जायसवाल, अविनाश गुप्ता आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

(कानपुर से महेश प्रताप सिंह एवं योगेश कुमार उर्फ मनमन की रिपोर्ट)