Breaking News

पाण्डिचेरी विवि की कुलपित के खिलाफ मामला दर्ज

पुड्डुचेरी, 26 अक्टूबर (वार्ता). पाण्डिचेरी विश्वविद्यालय की कुलपति (प्रभारी) अनिसा बशीर खान के खिलाफ विश्वविद्यालय में अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश पर कालापेट पुलिस ने विश्वविद्यालय की कुलपति और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


श्रीमती खान पर आरोप है कि वो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने पद पर बनी रही और पदों के आवंटन में भाई भतीजावाद किया है।