Breaking News

660 मेगावाट परियोजना में विलम्ब को लेकर बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कानपुर 6 सितम्बर 2017 (महेश प्रताप सिंह). पनकी को बचाना है, 660 को लाना है के नारे के साथ आज पनकी परियोजना के गेट नंबर 2 पर पनकी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति पनकी के बैनर तले परियोजना के कर्मियों ने पनकी परियोजना विस्तार 1×660 मेगावाट का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने हेतु आवाज बुलन्द करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के संचालक के अनुसार 660 मेगावाट की इकाई का वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद भी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा पावर पर्चेज एग्रीमेंट नहीं कराया जा रहा है। इस प्रकार प्रबंधन की अस्पष्ट नीतियों के कारण पनकी परियोजना के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिसका असर इस परियोजना पर निर्भर संविदा कर्मी, व्यापारी, ठेकेदार आदि हजारों लोगों पर पड़ेगा। अत: 660 की इकाई की स्थापना कार्य में विलम्ब के विरोध में आने वाली 7 सितम्बर को परियोजना के कर्मिक काला फीता बांध कर कार्य करेंगे और 8 सितम्बर को परियोजना गेट नंबर 2 पर विरोध सभा तथा 11 सितम्बर 2017 को फूलबाग मे गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह किया जायेगा। सभा में अजय दिवेदी, अरविन्द त्रिपाठी, विनय सैनी, नवीन चावला, पंकज श्रीवास्तव, तरूण शर्मा, राघवेन्द्र सक्सेना, प्रवीन तिवारी, रामबली, राम लगन मौर्य, पवन अवस्थी, विधा शंकर मिश्रा (दुन्ना), एस.पी सिंह, जी.पी सिंह, प्रियंका प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।