Breaking News

बहराइच - बेखौफ चोरों ने तीन घरों में की लाखों की चोरी

बहराइच 26 सितम्‍बर 2017 (लोकनाथ त्रि‍वेदी). थाना हरदी अंतर्गत देव रायपुर ग्राम के मजरे मक्का पुरवा और कुमारन पुरवा में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए दो घरों में नकब लगाकर और एक घर में दीवार फांदकर चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी पर समाचार लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार मक्का पुरवा के राम पलटन के घर चोरों ने दो जगह ईंट की दीवार में सेंध लगाकर घर के काफी सामान पर हाथ साफ किया। राम पलटन के अनुसार घर में रखे जेवर कीमत लगभग एक लाख रुपए और 15,000 रुपए नगदी तथा कपड़ा आदि चोर उठा ले गए। सामान बक्से और सूटकेस मैं था जिसे चोर उठाकर गांव के बाहर ले गये और खंगाल कर जेवर और नकदी निकालकर फेंक  दिया।

इसी गांव से सटे कुमारन पुरवा गांव में सोहनलाल पुत्र अमेरिका प्रसाद के यहां भी चोरों ने सेंध लगाया। परंतु यहां चोरों के हाथ कुछ बर्तन और कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं लगा। इसके बाद चोरों ने अगला निशाना भगवती के घर को बनाया जहां पर दीवार छोटी होने के कारण दीवार फांदकर चोर घर के अंदर घुसे और लगभग ₹10000 के जेवर, बर्तन कपड़ा तथा 200 रुपए नगद पर हाथ साफ किया। ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी पर समाचार लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं हुई थी।