Breaking News

कानपुर - RTO में लाइसेंस की गड़बड़ी से परेशान है जनता, नहीं हो रही सुनवाई

कानपुर 22 अगस्त 2017 (महेश प्रताप सिंह). सूबे के मुखिया सी.एम योगी आदित्य नाथ सिस्टम को सुधारने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के कार्यकर्ताओं को इधर से उधर दौड़ाया जा रहा है। मामला कानपुर के RTO का है जहां RTO की बडी़ लापरवाही सामने आयी है। RTO अधिकारियों ने एक भाजपा नेता के लाइसेंस में गलत पता डाल दिया।

हम बात कर रहे है BJP जनरलगंज मण्डल के पूर्व अध्यक्ष ग्रीष्म अवस्थी की, जिन्हें अपने ही लाइसेंस के रिनिवल के लिए कानपुर नगर और कानपुर देहात RTO के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अवस्थी का लाइसेंस रिनिवल होना था उन्होंने फीस का 600 रूपये शुल्क दिया। उनका लाइसेंस कानपुर का होने के बावजूद RTO अधिकारियों ने लाइसेंस में गलत पता डाल दिया। जब अवस्थी ने इसके बारे में RTO अधिकारियों से बात की और सुधार करने को कहा तो अधिकारियों ने टालमटोली करते हुए बात टालना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने अवस्थी को पहले तो कानपुर नगर RTO फिर कानपुर देहात RTO के चक्कर लगवाये । उसके बाद फीस शुल्क 400 रूपये पता बदलवाने के लिए लिया गया और लाइसेंस सिर्फ तीन महीने तक वैलिड किया।

इसके सम्बन्ध में ग्रीष्म अवस्थी ने आज RTO दफ्तर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बाबू से मिलने गये । जिसमें सिविल लाइन्स वार्ड 59 की पार्षद डाक्टर नीना अवस्थी, जनरलगज वार्ड अध्यक्ष गुरु नारायण गुप्ता, सिविल लाइन्स वार्ड अध्यक्ष गिरजेश बाजपेयी, कलेक्टर गंज वार्ड अध्यक्ष रमा शकंर अग्रहरि, युवा उधोग व्यापार मण्डल नगर आदि लोगों के माध्यम से RTO अधिकारी ए.के त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन लेकर त्रिपाठी ने जल्द से जल्द सही काम करने का आश्वासन दिया। सवाल ये उठता है जब पार्टीकार्यकर्ताओ को ये परेशानी हो रही है। तो आम जनता को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा।