Breaking News

दयानंद गर्ल्स कॉलेज में बीएड विभाग ने कराया वृक्षारोपण

कानपुर 02 अगस्‍त 2017 (शीलू शुक्‍ला). दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज बीएड विभाग के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य डॉ साधना सिंह एवं बीएड विभाग अध्यक्ष डॉ गीतांजलि मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीएड की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य द्वारा वृक्षारोपण करके किया गया। इसमें बीएड की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं को चार हाउसों में बांटा गया था, छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण पर स्लोगन लिखे गए थे, और दर्शाया गया था कि वृक्ष हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। इसका जीवन में अपना एक अलग महत्व है। कार्यक्रम में डॉक्टर पिंकी दिवेदी, डॉ सबीहा अंजुम, डॉ मनीषी पांडे, डॉक्टर प्रेरणा, डॉ उषा शुक्ला, डॉक्टर वीना आनंद एवं डॉ सारिका श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।