Breaking News

शाहजहांपुर - धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

शाहजहांपुर 16 अगस्त 2017 (शाहजहाँपुर ब्यूरो). श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों पर भव्य सजावट की गई। शहर के तमाम गली मोहल्लों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। शहर के हर गली मोहल्लों में स्थित मंदिरों को भव्यता से सजाया गया। मंदिरों पर देव स्वरूप झांकियां सजाई गई। जो आकर्षण का केंद्र रही। 


शहर के सराय काइयाँ चौकी स्थित ॐ कालेश्वर नाथ मंदिर पर विशेष सजावट की गई तथा झांकियां सजाई गई। जहां राधा श्रीकृष्ण के साथ, श्रीकृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ माखन चोरी करते हुए झाँकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। इसके साथ ही सीमा पर पाकिस्तान से जारी जंग की भी झाँकी सजाई गई। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही शहर के चौक में स्थित चौकसीनाथ मंदिर, बाबा वनखंडीनाथ, शेरों वाला मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिरों पर विशेष झांकियां सजाई जो काफी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। इन मंदिरों पर काफी संख्या में कान्हा भक्त मौजूद रहे। श्रीकृष्ण जन्म से पूर्व सजी झांकियां डी.जे की धुनों पर श्रीकृष्ण लीला करके भक्तों को भाव विभोर किया। और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयकारों से शहर गूंज उठा। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस बीच पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरुस्त नजर आई।