Breaking News

ब्रह्मावर्त घाट पर बिठूर पुलिस की मिली भगत से जारी है अवैध शिकार

कानपुर 16 अगस्‍त 2017. बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में गंगा में दिन भर मछली व कछुओं का अवैध शिकार करने वाले शिकारियों की चहल कदमी चालू रहती है और शाम तक वो काफी मात्रा में मछलियां व कछुओं का शिकार कर लेते हैं। रोक के बावजूद हो रहे मछलियों के शिकार के कारण गंगा सुरक्षा दल के सदस्‍य परेशान रहते हैं।


एक सदस्य ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि पुलिस की मिली भगत से बिठूर में जलीय जंतुओं का शिकार होता है और हम मूकदर्शक बने रहते हैं. सूत्रों के अनुसार बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में गंगा में दिन भर मछली व कछुओं का शिकार करने वाले शिकारियों की चहल कदमी शुरू रहती है और शाम तक वो काफी मात्रा में मछलियां व कछुओं का शिकार कर लेते हैं। रोक के बावजूद हो रहे मछलियों के शिकार के कारण गंगा सुरक्षा दल के सदस्य बेहद परेशान रहते हैं। बताते चलें कि गंगा में कानपुर से बनारस तक शिकार पर रोक है।