Breaking News

गरीबों के बीच भोजन वितरित कर "पनाह" ने मनाया जन्मदिन


कानपुर 02 अगस्‍त 2017 (शीलू शुक्‍ला). आज समाज सेवी संस्था पनाह के तत्वाधान में संस्था अध्यक्ष एडवोकेट समीर शुक्ला का जन्मदिन गणेश मंदिर घंटाघर के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच में संस्था पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष एड. समीर शुक्ला ने बताया कि पनाह संस्था समाज सेवा का कार्य पिछले 14 वर्षों से निरंतर करती चली आ रही है।


संस्था का प्रमुख उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। इसी कड़ी में आज संस्था द्वारा गरीब लोगों के बीच में जन्मदिन मनाया गया और उनके बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यदि इसी तरह सभ्रांत परिवार के लोग अपना जन्मदिन गरीबों के बीच मनाएं तो कोई भी गरीब भूखे पेट नहीं सोएगा। प्रमुख रूप से संस्था प्रबंधक निशान्त मिश्रा, मिंटू दिवेदी, शिप्रा भदौरिया, विजय यादव, ऋषि आर्या, अंकुर मिश्रा, सोनू पाण्डेय, निर्माण प्रजापति, अंकुर शर्मा आदि उपस्थित रहे।