Breaking News

जीएसटी बदल देगा देश की तक़दीर, सस्ती दरों पर सुलभ होंगी जरूरी वस्‍तुयें


अल्हागंज 27 जुलाई 2017. आयकर विभाग के जीएसटी ज्वाईन्ट कमिश्नर राम कुबेर सहाय ने आज यहां कहा कि गुड्स एन्‍ड सर्विस टेक्स देश की तक़दीर बदल देगा। समस्त व्यापारी वर्ग इसमें अपनी भागीदारी करके इसका गौरव और बढा सकता है। जीएसटी से अधिकांश आवश्यक वस्तु का मूल्य काफी कम हो जायेगा। और गरीब वर्ग को उनके उपयोग की वस्तुएं सस्ती दरों पर सुलभ हो सकेगी।


स्वर्गीय प्रयाग नरायण स्मृति धर्मशाला में आज छोटे बड़े व्यापारियों की सम्पन्न हुई एक बैठक में ज्वाईन्ट कमिश्नर श्री सहाय ने कहा कि देश के सर्वांगीड विकास के लिए जीएसटी का प्रचार प्रसार आवश्यक है। साथ ही इसमें सभी की भागीदारी भी जरुरी है। देश के कमजोर वर्गो को पेयजल शौचालय और आवास आवश्यक है। ये तभी सम्भव है जब प्रत्‍येक वर्ग टैक्स का भुगतान पूरी ईमानदारी से करे। प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजना के जिला प्रभारी अनिल गुप्ता बोले कि जीएसटी से अधिकांश आवश्यक वस्तु का मूल्य काफी कम हो जायेगा। और गरीब वर्ग को उनके उपयोग की वस्तुएं सस्ती दरों पर सुलभ हो सकेगी। 

जीएसटी को संदेह की दृष्टी से न देखकर उसकी उपयोगिता को समझे। बैठक में मौजूद  बी.सी संजीव कुमार तथा असिस्टेंट कमिश्नर विशाल सिंह ने व्यापारियों की जी.एस.टी के प्रति शंकाओं का समाधान किया तथा विस्तार से सबको जानकारी भी दी। गौरव गुप्ता ने 20 लाख से कम व्यवसाय में मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी माँगी। किराना व्यापारी रामकिशोर ने छोटे दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन के लिए कैम्प के बारे में पूछा। इसके अलावा सर्विस टैक्स जी एस टी सी एस टी तथा तम्बाकू के व्यवसाय पर लगने बाले टेक्स के बारे में भी  लोगों ने जानकारी चाही। बैठक में अमित बाजपेयी, महेश चंद्र, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश, वेदप्रकाश गुप्ता, भैयालाल, रमेश गुप्ता, प्रमोद, ओमपाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।