Breaking News

जिला आपदा अप्रबन्ध कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी

शाहजहाँपुर 13 जुलाई 2017. अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सर्वेश कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि जनपद में वर्षा से भीषण बाढ़ की सम्भावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट स्थित प्रथम तल पर जिला आपदा अप्रबन्ध कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या 05842 - 282600 है। 


नियंत्रण कक्ष में संचालन हेतु कई अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। ड्यूटी रूम में एक पंजिका रखी जायेगी। जिसमें जनपद से प्राप्त बाढ़ से सम्बन्धित सूचनाएं दर्ज करेंगे। जिसमें तिथि/समय का उल्लेख किया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर आदि पंजिका में अंकित किया जायेगा। सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण प्रतिस्थानी के आने पर उन्हें सम्बन्धित अभिलेख सौंप कर ही अपना कार्यभार छोडेंगे। उन्होंने कहा कि दिनांक 12.07.2017 से 19.07.2017 तक प्रथम पाली में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक प्रभारी अधिकारी अवर अभियन्ता अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 प्र.प.लो.नि. राजाराम के साथ वरिष्ठ सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विभाग के सत्यपाल सिंह की ड्यूटी लगाई गयी है, द्वितीय पाली में 2 बजे से अपरान्ह 10 बजे रात्रि तक अवर अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 प्र.प.लो.नि.वि. बलवन्त कुमार वर्मा के साथ वरिष्ठ सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं चकबन्दी विभाग के शिशुपाल की ड्यूटी लगाई गयी, तृतीय पाली में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक अवर अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 खण्ड उत्तर प्रदेश जल निगम शशिपाल सिंह के साथ वरिष्ठ सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं बन्दोबस्त चकबन्दी विभाग के मो. लईक की ड्यूटी लगाई गयी है। 

दिनांक 20.07.2017 से 27.07.2017 तक प्रथम पाली में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक जूनियर इंजीनियर अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड जल निगम बाबूराम के साथ कनिष्ठ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता विभाग के कमल प्रसाद एवं दिलीप कुमार की ड्यूटी लगाई गयी है। द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जूनियर इंजीनियर अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड जल निगम शशि कुमार के साथ कनिष्ठ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता विभाग के रफत अली, एवं संजय कुमार सिंह की ड्यूटी लगाई गयी है। तृतीय पाली में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक जूनियर इंजीनियर अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड जल निगम बृजमोहन के साथ कनिष्ठ लिपिक संग्रह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता विभाग के अजय श्रीवास्तव एवं अवधेश कुमार तिवारी की ड्यूटी लगाई गयी है।