Breaking News

कानपुर - पनकी CISF ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर निकाली रैली

कानपुर 26 जून 2017 (महेश प्रताप सिंह). केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ पनकी मुख्यालय में रैली निकाली गयी। उप कमान्‍डेंट ए.के सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।


उप कमान्‍डेंट ए.के.सिंह ने बताया कि ड्रग्स की लत का नतीजा एक ही होता है बर्बादी, अपनी और अपनों की बर्बादी। इस बुराई को समूल रूप से नष्ट करने के हेतु सामाजिक चेतना, जागृति व एकजुट प्रयास की जरुरत है। एक बीमारी के रूप में नशे को स्वीकार किए जाने के दृष्टिगत लोगों को जागरूक करना और लोगों की भागीदारी मादक पदार्थों से संघर्ष के लिए एक बेहतरीन मार्ग हो सकता है। स्पष्ट है कि समाज की नागरिक संस्थाओं विशेषकर पारिवारिक संस्था को नशे, उसके ख़तरों और मादक पदार्थों से होने वाली हानियों और उसके उपचार के लिए जागरूक व संवेदनशील बनाकर प्रभावी भूमिका निभाई जा सकती है। इस अवसर पर जनसाधारण की जागरूकता के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने रैली भी निकाली। तथा नजदीकी बस्तियों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। 

कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट ए.के.सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट बी.पी यादव, निरीक्षक ए.सी मिश्रा, संजीव मिश्रा, एम.एम कौशिक एवं ए.के तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।